टिहरी गढ़वाल विकास परिषद चंडीगढ़ ने नई टीम चुनी, डोटियाल बने प्रधान, पदाधिकारियों को बीएस बिष्ट ने दिलाई शपथ

CHANDIGARH: टिहरी गढ़वाल विकास परिषद चंडीगढ़ की आम बैठक आज सामुदायिक केंद्र सेक्टर-8 चंडीगढ़ में हुई। बैठक में वर्ष 2021-2024 के लिए पदाधिकारियों के चुनाव पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से रमेश चंद्र भट्ट व बलवीर सिंह तोपवाल को क्रमश: चुनाव अधिकारी व सह चुनाव अधिकारी नियुक्त नियुक्त किया गया। इससे पूर्व परिषद के महासचिव सूर्यमणि भारत द्वारा अपने कार्यकाल की विस्तृत रिपोर्ट व आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसको चर्चा के बाद सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

परिषद के महासचिव विजय सिंह रावत ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2021 से 2024 के लिए परिषद के पदाधिकारियों का निर्वाचन भी हो गया। इनमें बुद्धि चंद डोटियाल को प्रधान, बीडी उनियाल उप प्रधान, विजय रावत महासचिव, प्रेम प्रकाश भट्ट सचिव, विष्णु रणकोटी कोषाध्यक्ष, मकान सिंह उप कोषाध्यक्ष, सोवन सिंह नेगी कोष निरीक्षक, चंद्र मोहन जोशी सांस्कृतिक सचिव, संजय उनियाल माल एवं खेलकूद सचिव, आलम सिंह भंडारी संगठन सचिव, भरत सिंह राणा-संगठन सचिव, दीपक उनियाल संगठन सचिव, परमानंद चमोली संगठन सचिव चुने गए। तत्पश्चात सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाजसेवी बीएस बिष्ट ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

error: Content can\\\'t be selected!!