मेयर सौरभ जोशी के पैर में लगी चोट, बोले-जनता की सेवा जारी रहेगी

सेक्टर-30 में राम नवमी कार्यक्रम के दौरान मंच से उतरते समय मुड़ा बायां पैर, फिर भी सभी कार्यक्रम अटैंड किए

CHANDIGARH, 27 MARCH (ANewsoffice): मेयर सौरभ जोशी पैर में चोट लगने के कारण कल शाम सेक्टर-16 अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर में प्लास्टर लगा दिया है और उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है।

मेयर सौरभ जोशी ने बताया कि कल सेक्टर-30 में राम नवमी कार्यक्रम के दौरान मंच से नीचे उतरते समय उनका बायां पैर मुड़ गया। इसके बाद उन्हें पैर में दर्द होने लगा। इसके बावजूद उन्होंने सभी निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा मेरे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि शाम को वापस लौटते समय वह सेक्टर-16 जनरल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तुरंत एक्स-रे किया और एहतियात के तौर पर उनके बाएं पैर पर प्लास्टर लगा दिया।

उन्होंने बताया कि ईश्वर की कृपा और सभी शुभचिंतकों के आशीर्वाद से अब वह खुद को बेहतर महसूस कर रहे हैं। मेयर सौरभ जोशी ने डॉक्टरों एवं अस्पताल स्टाफ का त्वरित उपचार के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और फोन व संदेशों के माध्यम से चिंता व्यक्त करने वाले सभी शुभचिंतकों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मेरे पैर पर प्लास्टर है, लेकिन जनसेवा का संकल्प पहले से भी मजबूत है। जनता की सेवा जारी रहेगी। इसे कोई नहीं रोक सकता।

error: Content can\\\'t be selected!!