त्यागी ब्राह्मण सभा की हुई बैठक: सेक्टर-16 का गांधी संग्राहलय बेमिसाल- सुशील त्यागी

CHANDIGARH: त्यागी ब्राह्मण सभा की बैठक आज गांधी स्मारक भवन सेक्टर-16 में चंद्रपाल त्यागी की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत मुख्य सचिव सुशील त्यागी ने सदस्यों का स्वागत करके और गायत्री मंत्र के जाप से की। इसके बाद उन्होंने सभा का महत्त्व बताया।

बैठक के दौरान सभा के सदस्य वेद प्रकाश त्यागी ने सभी सदस्यों को स्वस्थ रहने और बीमारी के प्रति सचेत रहने के तरीके बताए। उन्होंने महत्तवपूर्ण औषधियों के बारे में भी बताया। सभा के सचिव कमल त्यागी ने सभी सदस्यों को साइबर क्राइम के बारे में सचेत किया और उससे बचने के उपाय बताए तथा सभी सदस्यों को ऑनलाइन बैंकिंग और शॉपिंग करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी । सभा के सदस्य कुलदीप, नेहा, ममता और कंचन त्यागी ने गीत गाकर सभा को मन्त्रमुग्ध किया।

सभी सदस्यों ने गांधी स्मारक भवन के डायरेक्टर डॉ. देवराज त्यागी के नेतृत्व में गांधी संग्रहालय का निरीक्षण किया और गांधी जी के विचारों को समझा। सभा के सदस्यों ने कहा कि गांधी संग्रहालय बहुत ही प्रेरणास्पद स्थान है। यह शहर के हर व्यक्ति को देखना चाहिए। सभा के सचिव सुशील त्यागी ने कहा कि यह संग्रहालय बेमिसाल है। बैठक में ब्रज मोहन, अजय, पवन, विपिन, अरविन्द , वेद प्रकाश, ममता, कविता, मंजू, अनीता, अरुणा, उषा तथा कुलदीप कुमार की विशेष उपस्थिति रही।

error: Content can\\\'t be selected!!