पुण्यतिथि: नारी शक्ति का सबसे बेहतरीन उदाहरण थीं इंदिरा गांधी: सुभाष चावला

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

CHANDIGARH: सेक्टर-35 स्थित चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इन्दिरा गांधी को उनकी पुण्य तिथि पर कांग्रेसजनो ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके देश को मजबूत किया। वह अपने समय में दुनिया की सबसे सशक्त और मजबूत नेताओं में से एक थीं।

सुभाष चावला ने कहा कि उस समय विपक्ष के नेता उनका सम्मान करते थे और अटल बिहारी वाजपेई ने तो उन्हें दुर्गा की संज्ञा दी थी। वह अपने अंतिम समय तक देश की सेवा में लगी रहीं। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। वह नारी शक्ति का सबसे बेहतरीन उदाहरण थीं। चावला ने कहा कि इंदिरा गांधी ने पूरी ताकत के साथ देश का नेतृत्व किया और पूरी दुनिया में भारत का डंका बजवाया। जब भी भारत की संप्रभुता पर खतरा मंडराया, इंदिरा गांधी निडर होकर खड़ी रहीं। वह एक राजनेता, राजनयिक, पर्यावरणविद् थी और एक मां की तरह भारत के नागरिकों का पालन-पोषण करती थीं।

इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीडी जिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष हाफिज अनवार उल हक, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता एवएस लक्की, प्रवक्ता हरमेल केसरी, संगठन सचिव साहिल दुबे, भूपिंदर बडहेरी, पार्षद गुरबख्श रावत, रविंदर कौर गुजराल, सतीश कैंथ, राजीव मौदगिल, अजय जोशी, नसीब जाखड, रूपिंदर सिंह, अच्छे लाल गौड़ आदि कांग्रेस नेता मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!