Russia-Ukraine: यूक्रेन से भारतीयों नागरिकों को सुरक्षित लाने का मिशन हुआ शुरू

NEW DELHI, 25 FEBRUARY: यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को लाने के लिए मंगलवार सुबह एयर इंडिया की विशेष उड़ान भारत से रवाना की गई। भारतीय दूतावास ने भारतीयों की वापसी के लिए इन विशेष उड़ानों को शुरू कराया है। दरअसल, इन दिनों रूसी संघ के साथ यूक्रेन की सीमा पर तनाव बढ़ गया है और युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ऐसे में यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्यभार वहां मौजूद भारतीय दूतावास संभाल रहा है।

यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास शुरू

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के प्रयास भी शुरू हो गए हैं। मंगलवार सुबह ”एयर इंडिया” का विशेष विमान यूक्रेन रवाना हो गया है। भारत की ओर से 200 से अधिक सीटों वाले ड्रीमलाइनर बी-787 विमान को विशेष अभियान के लिए तैनात किया गया है। भारत सरकार की ओर से यूक्रेन में जारी उच्च स्तर के तनाव को देखते हुए कीव से दिल्ली के लिए अतिरिक्त उड़ानें भी भेजी जा रही है। ये चार उड़ानें 25 फरवरी, 27 फरवरी और 6 मार्च, 2022 को संचालित होंगी।

20 हजार से अधिक भारतीय यूक्रेन में

इस समय यूक्रेन में करीब 20 हजार से अधिक भारतीय फंसे हुए हैं। यूक्रेन में 20 हजार से अधिक भारतीयों के होने की जानाकारी संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमर्ति ने दी है। ऐसे मुश्किल हालातों में भारतीय दूतावास वहां फंसे सभी भारतीय नागरिकों से संपर्क स्थापित कर रहा है और उनकी मदद कर रहा है। गौरतलब हो, संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमर्ति ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को जानकारी दी कि 20 हजार से अधिक भारतीय छात्र-छात्राएं व नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में रह रहे हैं।

यूक्रेन की सीमा पर बढ़ता तनाव गहरी चिंता का विषय

इसके अलावा उन्होंने रूसी संघ के साथ यूक्रेन की सीमा पर बढ़ते तनाव को गहरी चिंता का विषय करार दिया। इन घटनाक्रमों से क्षेत्र की शांति और सुरक्षा खंडित होगी। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमर्ति ने कहा कि भारतीयों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।

भारतीय दूतावास तत्परता से कर रहा सहायता

भारतीय दूतावास वहां फंसे लोगों की सहायता तत्परता के साथ कर रहा है। ई-मेल और फोन कॉल्स के माध्यम से संपर्क भी बनाया जा रहा है। वहीं मंगलवार को भारतीय दूतावास ने वहां फंसे भारतीय छात्रों को देश छोड़ने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

इसके अलावा यूक्रेन में मौजूदा स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय में सूचना और सहायता प्रदान करने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का संपर्क विवरण इस प्रकार है:

1800118797 (टोल फ्री)
  1. फोन: +91 11 23012113 +91 11 23014104 +91 11 23017905
  2. फैक्स: +91 11 23088124
  3. ईमेल: सिचुएशनरूम@mea.gov.in

इसके अलावा, यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने 24 घंटे की हेल्पलाइन स्थापित की है, जिसे नीचे दिए गए संपर्क विवरण के अनुसार एक्सेस किया जा सकता है:

error: Content can\\\'t be selected!!