श्रीमती रमन सूद पंचतत्व में विलीन, पुत्र अरुण सूद ने दी मुखाग्नि

माम नेता व अधिकारी रहे मौजूद, केंद्रीय गृह मंत्री, पंजाब के राज्यपाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने भी जताया शोक

CHANDIGARH, 26 JULY: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की माता श्रीमती रमन सूद का अंतिम संस्कार आज यहां सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान हजारों लोगों ने श्रीमती रमन सूद को अंतिम विदाई दी। श्रीमती रमन सूद की चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र अरुण सूद ने दी।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती रमन सूद का कल दोपहर को पीजीआई में निधन हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थीं। श्रीमती रमन सूद के अंतिम संस्कार के मौके पर चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल, पुलिस महानिदेशक प्रवीर रंजन, पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्दू , हरियाणा के एडवोकेट जनरल

बलदेव महाजन, आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा, चंडीगढ़ अध्यक्ष प्रेम गर्ग, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चावला, भाजपा हिमाचल के सह प्रभारी संजय टण्डन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस बीच भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी अरुण सूद की माता जी के निधन पर दुख प्रकट किया तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, सांसद किरण खेर सहित अनेक भाजपा नेताओं ने भेजे अपने संदेश में गहरा शोक व्यक्त किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, महेंद्र पांडे सहित अनेक केंद्रीय नेताओ व मंत्रियों ने भी फोन करके दुख जताया व संवेदना व्यक्त की।

error: Content can\\\'t be selected!!