पंचकूला, सोनीपत और अंबाला नगर निगम चुनाव की घोषणा, 10 मई को मतदान, 13 मई को रिजल्ट

CHANDIGARH, 13 APRIL (ANewsoffice): हरियाणा में आज नगर निगम चुनाव का ऐलान कर दिया गया। हरियाणा चुनाव आयोग ने बताया कि सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगम चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को रिजल्ट आएगा।

राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने बताया कि पंचायत के उपचुनाव भी नगर निकायों के साथ होंगे। पानीपत और करनाल जिला परिषद के 1-1 वार्ड, 12 ब्लॉक समिति सदस्यों, 29 सरपंच, 485 पंचों के लिए वोटिंग होगी। वोटिंग के ऐलान के साथ ही सभी जगह चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। पंचायती राज के रिजल्ट मतदान वाले दिन यानी 10 मई को ही आ जाएंगे। निगम मेयर के लिए 30 लाख खर्च सीमा तय की गई है। सदस्य के लिए यह 7.50 लाख रुपये है।

नामांकन 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक होंगे। स्क्रूटनी 27 अप्रैल को होगी। नामांकन वापिस की अंतिम तिथि 28 अप्रैल होगी। इसी दिन चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे। चुनाव 10 मई को होंगे। पुनः मतदान की जरूरत पड़ी तो वह 12 मई को होंगे। 13 मई को नतीजे आएंगे। चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने कहा कि नगर निगम चुनाव ईवीएम से ही होंगे। वीवीपैट का इस्तेमाल नहीं होगा।

error: Content can\\\'t be selected!!