गांव मलोया की पंचायत मार्केट में रेनोवेशन के बाद पब्लिक टॉयलेट का लोकार्पण

पार्षद निर्मला देवी ने किया उदघाटन, कहा-वार्ड 28 में सभी जरूरी विकास कार्य प्राथमिकता से पूरे कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी

CHANDIGARH, 13 APRIL (ANewsoffice): गांव मलोया की पंचायत मार्केट में स्थित पब्लिक टॉयलेट को रेनोवेशन का काम पूरा हो जाने के बाद आज पब्लिक के लिए खोल दिया गया। चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर-28 की कांग्रेस पार्षद निर्मला देवी ने इसका उदघाटन किया।

पार्षद निर्मला देवी ने बताया कि यह टॉयलेट काफी सालों से खस्ता हालत में था। लोगों को इससे बड़ी परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा कि मार्केट में टॉयलेट की अहम जरूरत और लोगों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए इसका रेनोवेशन कराया गया है। इससे पंचायत मार्केट, मठारू मार्केट और आसपास के लोगों को सुविधा मिलेगी। पार्षद निर्मला देवी ने बताया कि वार्ड में विकास कार्य लगातार जारी हैं। जो भी जरूरी काम हैं, उन्हें प्राथमिकता से पूरा करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उदघाटन के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिलावर सिंह भी मौजूद थे। टॉयलेट के पुनर्निर्माण के लिए मार्केट के दुकानदारों ने पार्षद निर्मला देवी और दिलावर सिंह का आभार जताया। इस मौके पर नगर निगम के एसडीओ सौरव शर्मा, जेई धीरज, विक्रमजीत मस्ताना, अशोक गर्ग, जयभगवान, जय अम्बे राजिंदर कुमार, मोहिंदर ठाकुर, विजय कुमार, संजय गर्ग, बलजीत, कुलदीप सिंह, संदीप यादव, विनय कुमार, राजेश कुमार, सुरिंदर कुमार और अन्य लोग भी उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!