चंडीगढ़ के सेक्टर 35-सी और डी का इनर मार्केट अब रात में भी चमकेगा, पार्षद प्रेमलता ने प्रीमियम लाइट्स का किया उदघाटन

CHANDIGARH, 13 APRIL (ANewsoffice): वार्ड नंबर-23 की पार्षद श्रीमती प्रेमलता ने आज वैसाखी के अवसर पर चंडीगढ़ के सेक्टर 35-सी और 35-डी के इनर मार्केट में नव-स्थापित स्ट्रीट लाइट्स का उदघाटन किया।

पार्षद प्रेमलता ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत बूथों और शोरूमों के बाहर लगभग 80 प्रीमियम फैंसी लाइट्स लगाई जाएंगी। कलात्मक रूप से डिजाइन की गई इन लाइट्स से बाजार की सुंदरता में काफी वृद्धि होगी और रात के समय दृश्यता तथा सुरक्षा भी बेहतर होगी।

इस अवसर पर नगर निगम के एसडीओ राजदीप, जेई राजदीप, मार्केट कमेटी के सदस्य सरदार जीडी सिंह, नरेश पोपली, उप्पल, रवि, सावि, जनेंद्र, मनीष ज्वेलर, बंटी, गोपी अग्रवाल, सरदार सोनू आदि मौजूद रहे। पार्षद प्रेमलता ने इस अवसर पर समस्त वार्ड के विकास में अपने योगदान का वायदा करते हुए सबके सहयोग के धन्यवाद व्यक्त किया। लाइट्स के उदघाटन के लिए मार्केट कमेटी ने पार्षद प्रेमलता का आभार जताया।

error: Content can\\\'t be selected!!