कहा-वार्ड-30 में सभी के सहयोग से विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा
CHANDIGARH, 13 APRIL (ANewsoffice): नगर निगम के वार्ड नंबर-30 के पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने आज अपने वार्ड के अंतर्गत सेक्टर 41-ए के मकान नंबर 856 के सामने स्थित पार्क के बाहर पेवर्स लगाने का काम शुरू कराया। इस काम की शुरुआत इलाके के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर की गई।
पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि पुराने पेवर्स को हटाकर 60:40 के अनुपात में नए पेवर्स लगाने के इस काम से सेक्टर 41-ए के सभी पार्कों के बाहरी हिस्से की स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि टूटे हुए पेवर्स के कारण लोगों को चलने-फिरने में होने वाली परेशानी खत्म हो जाएगी और आसपास का वातावरण भी साफ-सुथरा और सुंदर दिखाई देगा। पार्षद बुटेरला ने वार्ड निवासियों से कहा कि सभी के सहयोग से वार्ड में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
बुटेरला ने सभी से अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखने और नगर निगम के नियमों का पालन करने की अपील भी की। इस अवसर पर गुरबख्श सिंह, एसपी शर्मा, चरणजीत सिंह, डीपी कालिया, कविता, प्रभा देवी और बसरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

