कोरोना पीडि़तों के घरों से कचरा उठवाने के लिए अलग प्रबंध करे नगर निगम: ओमप्रकाश सैनी

डोर-टूृ-डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी चंडीगढ़ की मीटिंग में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया

CHANDIGARH: डोर-टूृ-डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी चंडीगढ़ की एक विशेष मीटिंग का आयोजन वीरवार को किया गया। इस दौरान कोरोना संक्रमण के समय में भी पिछले वर्ष से लगातार काम कर रहे डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी के चेयरमैन ओम प्रकाश सैनी ने की।

ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन कर्मचारियों को फील्ड में जो दिकतें आ रही हैं, उसके बारे में उन्होंने नगर निगम कमिश्नर से बात की और कमिश्नर ने समस्याएं जल्द निपटाने का आश्वासन दिया। सैनी ने बताया कि सभी डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन जल्द लगवा दी जाएगी। उन्होंने डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन कर्मचारियों से अपील की कि वह जल्द वैक्सीन लगवाकर अपने आपको बचाएं। सैनी ने कहा कि कुछ लोग डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन कर्मचारियों का वेतन या मासिक कलेक्शन नहीं आने का गलत प्रचार कर रहे हैं। यह गलत है। सैनी ने नगर निगम प्रशासन से डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन कर्मचारियों को जल्द से जल्द सैनेटाइजर, ग्लब्स, मास्क व पीपीई किट्स उपलब्ध करवाने की मांग की, ताकि डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन कर्मचारियों को संक्रमण से बचाया जा सके। उन्होंने निगम कमिश्नर से यह भी मांग की है कि जिन घरों में कोई कोरोना पॉजिटिव पेशेंट है, उनकी पहचान कर उन घरों को चिन्हित किया जाए और इन घरों का कचरा उठाने के लिए अलग से गाडिय़ों का प्रावधान किया जाए, ताकि डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन कर्मचारियों की जान इस संक्रमण से बचाई जा सके। मीटिंग में सैनी ने कहा कि डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन कर्मचारियों को लेकर नगर निगम द्वारा अगर कोई भी गलत कदम उठाया जाएगा तो उसका सबसे पहले वह विरोध करेंगे। मीटिंग में प्रधान जैकसन दुलाजी, प्रधान सुरेंद्र कांगड़ा, प्रधान धर्मवीर राणा, महासचिव विजेंद्र डुलगच, राजबीर बिडलान, जोगिंदर टांक, सोनू कांगडा आदि मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!