राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर चंडीगढ़ में कल एक लाख मास्क बांटेगी कांग्रेस, पूरे शहर में पानी आंदोलन 26 से

CHANDIGARH: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस शहर में 1 लाख मास्क बांटेगी। इस कार्यक्रम के लिए पार्टी ने आज तैयारियां पूरी कर लीं। इस कार्यक्रम के तहत शहर के 35 ब्लॉकों में कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मास्क बांटेंगे और कोरोना महामारी को लेकर शहर की जनता को जागरूक करेंगे।

मुख्य कार्यक्रम होगा बापूधाम कालोनी में

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एचएस लक्की ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्य कार्यक्रम बापूधाम कालोनी में आयोजित किया जाएगा, जहां लोगों को इम्युनिटी बूस्टर दवाएं बांटी जाएंगी। लक्की ने बताया कि इन कार्यक्रमों की तैयारी पिछले काफी दिनों से चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला की देखरेख में चल रही हैं।

26 से सभी ब्लॉक इकाइयां लगाएंगी पानी धरना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने आज एक बैठक कर सभी तैयारियाों की समीक्षा की और शहरभर में मास्क वितरित करने के लिए टीमों का गठन किया। लक्की ने बताया कि पार्टी ने फैसला किया है कि 26 मई से कांग्रेस अपना पानी आंदोलन भी तेज कर देगी, जिसके तहत सभी ब्लॉकों में धरने दिए जाएंगे और चंडीगढ़ में पानी के बढ़े हुए दामों की अधिसूचना, पानी के बिल और मूल्य वृद्धि वापस न होने की सूरत में मेयर एवं पार्षदों के पुतले जलाए जाएंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!