नगर निगम चुनावः वार्ड-35 में BJP पर बढ़त हासिल करने की ओर बढ़े कांग्रेस उम्मीदवार देविंदर गुप्ता, घर-घर दी दस्तक तो लोगों ने किया जोरदार स्वागत

वार्ड में कई संगठनों का मिला पूर्ण समर्थन

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से लेकर वापसी तक की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आज से तमाम उम्मीदवारों ने अपने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया। इस बीच, वार्ड नंबर-35 में कांग्रेस के हैवी वेट उम्मीदवार माने जा रहे देविंदर कुमार गुप्ता भाजपा पर बढ़त हासिल करने के लिए आगे निकल पड़े। शुक्रवार को देविंदर कुमार गुप्ता ने अपने वार्ड में धुआंधार डोर-टू-डोर प्रचार अभियान के दौरान वोटरों के दरवाजे पर दस्तक दी तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड-35 में सेक्टर-48, 49, 50 व 63 आते हैं। इन सभी सेक्टरों में सोसाइटियों के फ्लैट हैं और इन दिनों कई सोसाइटियों के गेट पर भाजपा शासित नगर निगम द्वारा कचरा प्रबंधन को लेकर नॉन कंपलायंस के बोर्ड लगा दिए हैं, जिससे यहां निवासियों में भाजपा के प्रति भारी रोष है। इसके अलावा भाजपा शासित नगर निगम द्तवारा तमाम तरह के शुल्क लेने के बावजूद शहर के बाकी सेक्टरों के निवासियों जैसी सुविधाएं सोसाइटियों के निवासियों को न दिए जाने को लेकर भी इस वार्ड के लोग भाजपा से नाराज हैं। लिहाजा, अब नगर निगम चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार देविंदर कुमार गुप्ता को इसका फायदा मिलता दिख रहा है। इसके अलावा इस वार्ड की कई रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनें व चंडीगढ़ के सबसे बड़े धार्मिक संगठन श्री माता वैष्णो देवी सेवादल का भी पूर्ण समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी देविंदर कुमार गुप्ता को मिल जाने से इस वार्ड में कांग्रेस की स्थिति मजबूत होती दिख रही है।

आज कांग्रेस उम्मीदवार देविंदर कुमार गुप्ता ने अपने समर्थकों की खासी भीड़ के साथ देर शाम तक डोर-टू-डोर प्रचार अभियान को तेज कर दिया। इस दौरान लोगों ने उन्हें जहां भारी मतों से जिताने का आश्वासन दिया, वहीं ढोल-नगाड़ों के बीच उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया। अपने प्रचार अभियान के दौरान देविंदर कुमार ने गुप्ता ने पांच साल पहले तक चंडीगढ़ नगर निगम में रहे कांग्रेस के शासन की उपलब्धियां लोगों को बताते हुए पिछले पांच साल में भाजपा शासित नगर निगम द्वारा किए गए जनविरोधी फैसलों की जानकारी लोगों को दी। साथ ही चुनाव जीतने के बाद तमाम समस्याओं का निदान कराने के साथ सोसाइटियों को उनका बनता मूलभूत हक दिलाने का वायदा किया।

error: Content can\\\'t be selected!!