कांग्रेस की फायर ब्रांड नेता जन्नत जहां का BJP व आम आदमी पार्टी पर करारा हमला: कहा- भाजपा धोखेबाज और AAP आम लोगों के वोट ठगने निकली

वार्ड-4 की कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां ने नुक्कड़ सभा में कहा-भाजपा ने इस वार्ड को सिर्फ नारकीय जीवन दिया

CHANDIGARH: कांग्रेस की फायरब्रांड नेता एवं वार्ड नम्बर-4 की कांग्रेस उम्मीदवार ने आज फिर भाजपा और आम आदमी पार्टी पर करारा हमला करते हुए कहा कि भाजपा धोखेबाज पार्टी है और AAP आम लोगों के वोट ठगने निकली है। चंडीगढ़ और यहां के लोगों का विकास सिर्फ कांग्रेस ही करती आई है और कांग्रेस की कर सकती है।

कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां आज वार्ड-4 में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों के बीच जन्नत जहां का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। सभा को सम्बोधित करते हुए जन्नत जहां ने कहा कि भाजपा ने इस वार्ड के लोगों को सिर्फ नारकीय जीवन और समस्याएं दीं। लोग सीवर की गंदगी मिला पानी पीने को मजबूर हुए। गरीबों को सड़ा हुआ कीड़ों से युक्त अनाज बंटवाया। चारों तरफ कूड़े और गंदगी का वतावरण दिया लेकिन स्थानीय भाजपा पार्षद ने वार्ड की सुध तक नहीं ली।

जन्नत जहां ने कहा कि भाजपा की इन्हीं नालायकियों के कारण आज पूरा चंडीगढ़ स्वछता की रैंकिंग में देशभर में 66वें नम्बर पर पहुंच गया। जन्नत जहां ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही चंडीगढ़ को स्वछता की रैंकिग में पहले की तरह ऊपर उठा सकती है। जन्नत जहां ने वार्ड-4 के निवासियों से वायदा किया कि यह चुनाव जीतने के बाद इस वार्ड को चंडीगढ़ के सबसे स्वच्छ वार्ड बनाएंगी। सभी कच्ची झोपड़ी वालों का सर्वे करवाकर उन्हें पक्का आशियाना दिलाएंगी। सबको पीने का साफ पानी और साफ अनाज उपलब्ध कराएंगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी को छोड़कर कल ही कांग्रेस में शामिल हुए साहिल चावर भी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!