नगर निगम चुनाव: वार्ड-4 में जन्नत की चल रही आंधी, जनसमर्थन से गदगद हुईं जहां

CHANDIGARH: नगर निगम वार्ड नंबर-4 के इंदिरा कॉलोनी और शास्त्री नगर में कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। शनिवार को इन दोनों ही कॉलोनियों में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें स्थानीय लोगों की जबरदस्त भीड़ रही। इस वार्ड में मिल रहे जनसमर्थन से जन्नत जहां और कांग्रेस पार्टी दोनों ही गदगद हैं। जन्नत ने दावा किया एक ओर जहां कांग्रेस पार्टी के स्थानीय कार्यालय में लोगों की भीड़ लग रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा और आम आदमी पार्टी के दोनों ही कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे अब साफ हो गया है कि इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी एकतरफा जीत रही है। 

आज वार्ड-4 के इंदिरा कॉलोनी और शास्त्री नगर में कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए जन्नत जहां ने कहा कि सभी समुदाय और समाज सहित कई बड़े मौजिज लोगों ने भी कांग्रेस पार्टी को समर्थन दे दिया है। इससे साफ हो गया है कि जनता का भरोसा सिर्फ कांग्रेस पार्टी में ही रह गई है। क्योंकि भाजपा ने कुछ ही सालों में देश और शहर को बर्बाद कर के छोड़ दिया है। देश की करोड़ों जनता भाजपा शासन से ऊबकर कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। क्योंकि भाजपा सिर्फ और सिर्फ अदानी और अंबानी को और भी अमीर बनाने के बारे में सोचती है, जबकि गरीबों को पूरी तरह से खत्म कर देना चाहती है। भाजपा कुनीति से आज गरीब सब्जी तक नहीं खा सकते, सरसों तेल नहीं खरीद सकते। जन्नत ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों की पार्टी रही है। गरीबों की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी।  

आज अपने सम्बोधन में कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत ने कहा कि रोड गलियों का वैसे ही बुरा हाल हो चुका है। वार्ड नंबर.4 में कई जगहों पर डार्क स्पॉट होने से रात की हालत बेहद भयावह रहती है। यहाँ हमेशा ही अप्रिय घटनाओं का अंदेशा बना रहता है, इस वार्ड में स्ट्रीट लाइटों का बुरा हाल, कई जगहों पर बदतर सड़कें, पार्कों की बदहाली, इस वार्ड में जगह जगह कूड़े का पहाड़ यहां की पहचान बन गई है। आज के कार्यक्रमों में इंदिरा कॉलोनी से राहुल, रवि, मोनू, रविन्द्र, महेंद्र, किशन, दर्शन, विशाल, नितिन, पिंकी, सुनीता तीरे, अनमोल, रूबी, सतबीर, पटेल राणा, भोला, राजेश के अलावा शास्त्री नगर से तेजवीर, जावेद, कर्म सिंह, महेश, मुकेश, दमन, सुनीता, करमा, सुमन, गीता, नीलिमा के अलावा अन्य सैकड़ों लोग समर्थक मौजूद रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!