नड्डा ने कटवाया तेजिंदर सरां का केक और जन्मदिन की दी बधाई

CHANDIGARH: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भी कितना धयान रखतें हैं, इसका उदाहरण मंगलवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तब मिला जब उनके आगमन पर स्वागत करने पहुंचे चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के सचिव तेजिंदर सिंह सरां के जन्मदिन की जानकारी उन्हें मिली।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तेजिंदर सिंह सरां का जन्मदिन मनाते हुए जेपी नड्डा, अरुण सूद व अन्य।

इसके बाद जेपी नड्डा के निर्देश पर तुरंत आनन-फानन में एक केक मंगाया गया और चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा की पूरी लीडरशिप की मौजूदगी में केक काटकर नड्डा ने तेजिंदर सिंह सरां को जन्मदिन की मुबारकबाद दी। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी संजय टण्डन, विजय राणा, अमित राणा , जसमन सिंह आदि पार्टी नेता मौजूद रहे ।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरां को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की अवधारणा पर काम करती है।इसके बाद नड्डा ने पार्टी के अन्य सभी अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलकर भेंटवार्ता की। गौरतलब है कि नड्डा हिमाचल दौरे के बाद दिल्ली लौटते समय भी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए रुके थे।

error: Content can\\\'t be selected!!