NCCHWO ने महिला सशक्तिकरण व खेल गतिविधियों के विकास में योगदान के लिए खेल सचिव को सम्मानित किया

CHANDIGARH: राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं मानव कल्याण संगठन (NCCHWO) ने महिलाओं के विरुद्ध अपराध रोकने के मकसद से महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए NCCHWO को चंडीगढ़ में खेल स्टेडियम व अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद दिए जाने पर NCCHWO के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नगर निगम आयुक्त एवं चंडीगढ़ यूटी के खेल सचिव केके यादव से मुलाकात उनका आभार व्यक्त किया तथा उन्हें सम्मानित किया।

इस प्रतिनिधिमंडल में NCCHWO के राष्ट्रीय मुख्य सचिव रंजीत वर्मा और आईटी प्रमुख डीएस डोगरा शामिल थे। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं के बीच खेल गतिविधियों के विकास में योगदान के लिए केके यादव को सिरोपा और प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रंजीत वर्मा ने कहा कि गैर सरकारी संगठनों में मानव कल्याण और मानव संसाधन विकास के कई क्षेत्रों में सरकार की मदद करने की क्षमता है। गैर सरकारी संगठनों को सरकारी अधिकारियों द्वारा सकारात्मक मदद से सुनिश्चित होगा कि युवाओं को सभी सरकारी योजनाओं में अधिकतम लाभ मिले। रंजीत वर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ के खेल सचिव केके यादव ने ऐसे सभी कार्यक्रमों में मदद सुनिश्चित की है, जो युवाओं को अपनी क्षमता बढ़ाने और देश के लिए सम्मान दिलाने में मदद करेंगे।

रंजीव वर्मा ने बताया कि NCCHWO समाज के लिए महिला सशक्तिकरण और कल्याण परियोजनाओं के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहा है। कुछ परियोजनाओं के लिए स्टेडियम, सभागारों जैसी सार्वजनिक सुविधाओं के उपयोग की आवश्यकता होती है। पूर्व में भी महिलाओं व छात्राओं के लिए मार्शल आर्ट की कक्षाओं से संबंधित कार्यक्रम करने और विभिन्न समकालीन मुद्दों पर प्रेरक व्याख्यान आयोजित करने के लिए सरकारी तंत्र और पंजाब विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने NCCHWO को सकारात्मक समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में युवाओं को खेल के क्षेत्र में अवसर प्रदान करने के लिए नगर निगम आयुक्त एवं खेल सचिव केके यादव ने शानदार भूमिका निभाई है। रंजीत वर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति के उच्च योग्य मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों की मदद से राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी महिलाओं व छात्राओं को तैयार करने की योजना है। सरकार और NCCHWO का यह संयुक्त प्रयास विश्व स्तर के खिलाडिय़ों की तैयारी सुनिश्चित करेगा और महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट तकनीकों में भी सशक्त बनाएगा।

error: Content can\\\'t be selected!!