अब माइक्रो डोनेशन के माध्यम से लोगों तक पहुंचेगी BJP, चंडीगढ़ में भी की शुरुआत

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा देशव्यापी माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया गया है। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तथा इस अभियान के प्रमुख विनोद तावड़े ने चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, महामंत्री रामवीर, चंद्रशेखर, अभियान के चंडीगढ़ प्रमुख राजकिशोर सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिलों व मोर्चा के पदाधिकारी तथा मंडल कार्यकर्ता जुड़े।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने आह्वान किया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान से स्वयं भी जुड़े तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़े। उन्होंने कहा कि यह अभियान पैसा इकट्ठा करने के लिए नहीं चलाया गया है, बल्कि पार्टी का लोगों तक पहुंचने का एक जरिया है। इस अभियान से जुड़कर पार्टी के लिए स्वेच्छा से राशि का योगदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की भावनाएं पार्टी से जुड़ेंगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने विश्वास दिलाया कि चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और शनिवार व रविवार को विशेष अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। अरुण सूद ने बताया कि कोई भी व्यक्ति नमो ऐप के माध्यम से ₹ 5 से ₹ 1000 तक का अंशदान कर सकता है। इसके लिए चंडीगढ़ के लिए HF6924-F रेफ़रल कोड भरना होगा।
अरुण सूद ने चंडीगढ़ की जनता से आह्वान किया कि आम जन इस अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें।

error: Content can\\\'t be selected!!