अब प्रदेश कांग्रेस संगठन को विस्तार देने में जुटे चावला, 5 ब्लॉकों में नियुक्त किए नए अध्यक्ष

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने अब शहर में संगठन को विस्तार देने तथा इसे और ज्यादा मजबूत करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज चावला ने चंडीगढ़ के पांच ब्लॉकों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सतीश कुमार कैंथ ने बताया कि ब्लॉक नंबर-12 में विकी कनौजिया को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस ब्लॉक में सेक्टर 15, 16, 17 और 24 हैं। इसके अलावा ब्लॉक नंबर-13 में इकबाल सहोत्रा को अध्यक्ष बनाया गया है । इस ब्लॉक में सेक्टर- 11, 12, 14 और 25 (यूआईटी) हैं। ब्लॉक नंबर-19 में मनोज कुमार गर्ग को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस ब्लॉक में रामदरबार फेज- 1 और 2, इंडस्ट्रियल एरिया फेज- 2 हैं। ब्लॉक नंबर-29 में राजेंद्र सिंह राजू को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस ब्लॉक में सेक्टर 55, 56 और पलसोरा को लिया गया है, जबकि ब्लॉक नंबर-24 में राजकुमार शर्मा को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। इस ब्लॉक में सेक्टर- 36, 42, 53, 54, गांव अटावा, आदर्श कॉलोनी का क्षेत्र शामिल किया गया है।

error: Content can\\\'t be selected!!