अब गांव दरिया समेत पूरे वार्ड 9 के विकास को डबल इंजन का साथ मिलेगा : बिमला दुबे

धरमिंदर सैनी ने बनवारी लाल पुरोहित का आभार जताया

CHANDIGARH, 20 OCTOBER: भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमिंदर सैनी को चण्डीगढ़ नगर निगम में मनोनीत पार्षद नियुक्त किए  जाने पर आज पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार दुबे, ओम प्रकाश यादव, महेंद्र दुबे, सोनू दुबे, सतीश शुक्ला, बलजीत सिद्धू, बलवंत सिंह सैनी, पूर्व पंच जसवीर सिंह, पूर्व पंच नंद कुमार यादव, पूर्व पंच किशोर, करण यादव, महंत दुबे, मुलायम सिंह, अजय पासवान, राहुल ठाकुर निक्कू, ओम प्रकाश, उमा शंकर शुक्ला के साथ-साथ वार्ड नंबर 9 से मंडल प्रधान जेपी राणा व महासचिव अजीत रावत ने पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। इसी वार्ड से अनिल कुमार दुबे की पार्षद धर्मपत्नी बिमला दुबे पूर्व निर्धारित व्यस्तता के कारण नहीं आ सकी, पर उन्होंने सैनी को अपना बधाई सन्देश प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की कि अब गाँव दरिया समेत पूरे वार्ड के विकास को डबल इंजन का साथ मिलेगा।

धरमिंदर सैनी, जो भाजपा किसान मोर्चा के महासचिव भी हैं, ने पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का तहेदिल से आभार जताया।  

error: Content can\\\'t be selected!!