अब AAP पार्षद दमनप्रीत के घर पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे परिजन

CHANDIGARH, 31 JULY: चंडीगढ़ में इस बार मानसून सीजन में जगह-जगह पेड़ गिरने का शुरू हुआ सिलसिला अभी तक थम नहीं रहा है। आज सैक्टर-22 के मकान नंबर-2604 पर एक बड़ा पेड़ गिरने से यहां रह रही फैमिली बाल-बाल बच गई। पेड़ हरा-भरा होने के बावजूद गिर गया। आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर-17 (सेक्टर 22-23) के पार्षद दमनप्रीत सिंह बादल अपने पूरे परिवार के साथ इस मकान में कई वर्ष से रह रहे हैं।

बताया जाता है कि आज पार्षद दमनप्रीत सिंह बादल अपने भाई के साथ माथा टेकने हरमंदिर साहिब अमृतसर गए हुए हैं, जबकि उनकी फैमिली इस मकान में थी। दमनप्रीत सिंह बादल के पिता अरविंदर सिंह एक मिनट पहले ही गाड़ी निकाल कर बाजार से दूध लेने निकले थे कि घर के बाहर लगा पेड़ अचानक गिर पड़ा। हालांकि इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। बता दें कि पिछले दिनों कार्मल कान्वेंट स्कूल में एक बड़ा पेड़ गिर जाने से एक बच्ची की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य घायल हो गए थे। इसके बाद शहर में पेड़ गिरने का सिलसिला सा शुरू हो गया है।

error: Content can\\\'t be selected!!