चंडीगढ़ भाजपा के ओबीसी मोर्चा ने ज्योतिबा फुले को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

CHANDIGARH, 11 APRIL: भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने स्थापना दिवस से शुरू किए गए सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत आज देशभर में भाजपा के ओबीसी मोर्चा ने ज्योतिबा फुले की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए। इसी कड़ी में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के ओबीसी मोर्चा ने चंडीगढ़ में ओबीसी मोर्चा प्रभारी एवं प्रदेश सचिव हुकम चंद की अध्यक्षता में जिला और मंडल पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश सचिव हुकम चंद ने बताया कि ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं कोऑर्डिनेटर गांव गांव चलो घर घर चलो कार्यक्रम, सह प्रभारी हरियाणा प्रदेश ओबीसी मोर्चा सुरेन्द्र बदलिया विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुरेन्द्र बदलिया ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने सामाजिक न्याय के लिए, जातिगत भेदभाव और समाज में फैले अंधविश्वास को ख़त्म करने के लिए और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष किया। उन्होंने समाज को कुरीतियों से मुक्त कराने, बालिकाओं और दलितों को शिक्षा से जोड़ने का काम किया। उनके विचार करोड़ों लोगों को आशा और शक्ति प्रदान करते हैं। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के महामंत्री राजेंद्र बग्गा, ओम प्रकाश मेहरा, मंडल अध्यक्ष नारायण प्रसाद, जिला अध्यक्ष मनु भसीन, जिला महामंत्री संजीव वर्मा भी मौजूद रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!