अयोध्या के हवाई अड्डे का नामकरण महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा करने पर वाल्मीकि धर्मशाला सेक्टर-26 में भंडारा लगाया

समाज का हर वर्ग बहुत खुश और अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा: नरेश अरोड़ा

CHANDIGARH, 15 JANUARY: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामकरण महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर करने के उपलक्ष में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के एससी मोर्चा ने आज वाल्मीकि धर्मशाला सेक्टर-26 में भंडारे का आयोजन किया।

भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव वरिंदर जेडी के साथ वाल्मीकि धर्मशाला के प्रधान रतन, राजकुमार, पाल (निक्कू ), अशोक  राधेश्याम, जोधमल, नितिन, जरनैल, किशोर आदि ने इस भंडारे का आयोजन किया, जिसमें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और एससी मोर्चा के प्रभारी नरेश अरोड़ा, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष सुरेश राणा व एससी मोर्चा के महामंत्री भारत कुमार ने अपने साथियों के साथ मुख्य रूप से भाग लिया। साथ ही भंडारा वितरण भी किया। इस मौके पर नरेश अरोड़ा ने कहा कि वाल्मीकि जी के नाम पर हवाई अड्डे का नामकरण करने के बाद समाज का हर वर्ग बहुत खुश है और अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

error: Content can\\\'t be selected!!