चंडीगढ़ में दिल्ली के सुप्रसिद्ध बैंड की धुन पर खूब थिरके हजारों राम भक्त

10 हजार के लगभग राम सेवकों ने भाग लिया शोभा कलश यात्रा में, राममय हुआ पूरा चंडीगढ़, शोभा कलश यात्रा का हुआ सफल आयोजन

CHANDIGARH, 15 JANUARY: देश की पवित्र नगरी श्री अयोध्या जी में करोड़ों लोगों की आस्था के भगवान् श्री राम जी के जन्मस्थली पर बने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आज चंडीगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ हजारों भगवान् श्री राम जी के सेवकों ने आयोजित हुई कलश यात्रा में भाग लिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि चहुँ तरफ आज भगवान श्री राम जी के सेवकों की सेना खड़ी हुई थी। इस विशाल कलश यात्रा के आयोजकों के अथक प्रयासों के चलते मानों पूरा चंडीगढ़ राम मय हो गया। यह कलश यात्रा सेक्टर 23 से शुरू हुई और सेक्टर 22, 21, 20 से होते हुए सेक्टर 34 के प्रदर्शनी मैदान पर समाप्त हुई।

 यात्रा के संयोजक रामबीर भट्टी ने बताया कि 2008 से भी अधिक कलश आज कम पड़े तो कुछ माताएं-बहनें अपने घरों से कलशों को उठा कर लायी हुई थी। यात्रा को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से चलाने हेतु सैंकड़ों की संख्या में लोग स्वयं ही आगे आए। अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा था।

उन्होंने बताया कि आज की कलश यात्रा को कामयाब बनाने हेतु इनमें प्रमुख रूप से श्रीराम सेवा कृपा ट्रस्ट, हिंदू पर्व महासभा, देवालय पूजक परिषद, ओम महादेव कावड़ सेवा दल, बालाजी प्रचार मंडल, भारत विकास परिषद, गौरीशंकर सेवा दल, केंद्रीय रामलीला कमेटी व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों, बाल्मीकि समाज, नामधारी समाज,  अरुणेश अग्रवाल, हनी गुलाटी, सुनील अरोड़ा, मामचंद राणा, भूपेंद्र शर्मा, एस.सी. गुप्ता, रमेश निक्कू, महापौर अनूप गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, मनीष भसीन, पार्षद राजेंद्र शर्मा, मनोनीत पार्षद नरेश पांचाल, , गौरव गोयल, सुनीता भट्ट, ओमप्रकाश शास्त्री, मंदिरों की संस्थाएं, महिला कीर्तन मण्डली आदि ने अहम भूमिका निभाई। 

उन्होंने बताया कि राम भक्तों ने नाच-गान के साथ श्रीराम जी के नाम का भी जाप किया और दिल्ली से आये हुए सुप्रसिद्ध बैंड की धुन ने तो सभी हजारों रामभक्तों को खूब नचाया। इस अवसर पर झांकियों को भी निकाला गया। जगह-जगह पर लोग प्रसाद आदि का वितरण कर हजारों राम भक्तों के ऊपर अपने घरों से  पुष्प वर्षा करते नजर आए। इसके अलावा घोड़े-ऊँट आदि पर भी सवार होकर लोग जय श्री राम के नारे लगा रहे थे।

error: Content can\\\'t be selected!!