चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कूलभूषण गुप्ता की 17वीं पुण्य तिथि पर कुष्ठ आश्रम में फल व भोजन वितरण किया

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कूलभूषण गुप्ता की 17वीं पुण्य तिथि पर आज उनके परिवार की तरफ से कुष्ठ आश्रम चंडीगढ़ में फल व भोजन का वितरण किया गया।

स्व. कुलभूषण गुप्ता

बता दें कि स्व. कुलभूषण गुप्ता चंडीगढ़ में कांग्रेस के पुराने नेताओं की पंक्ति के अग्रजों में गिने जाते हैं। उनका पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित रहा। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे बीबी बहल से पहले कुलभूषण गुप्ता चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे। बीबी बहल ने कुलभूषण गुप्ता से ही अध्यक्ष पद ग्रहण किया था। कूलभूषण गुप्ता की 17वीं पुण्य तिथि के मौके पर आज उनके परिवार की तरफ से कुष्ठ आश्रम चंडीगढ़ में फल व भोजन वितरण के दौरान उनके तीनों बेटे नवीन गुप्ता, देविंदर गुप्ता व सतीश कुमार गुप्ता समेत परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!