कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा पर AAP नेता संदीप भारद्वाज ने बांटे लड्डू, कहा-झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए

CHANDIGARH: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन नए कृषि कानून वापस लिए जाने की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भी किसान समर्थकों में खुशी का माहौल है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व चंडीगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज ने किसानों के हक में मोदी की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लोगों को लड्डू बांटे।

आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज ने कहा कि तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से ज्यादा समय से आंदोलन कर रहे किसानों के साथ आम आदमी पार्टी पहले दिन से खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा से आज एक बार फिर साबित हो गया कि झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए।

तीन नए कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा पर लड्डू बांटते आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज।

भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी बेशक नई पार्टी है। देश में अभी आम आदमी पार्टी संख्या बल में भी बड़ी पार्टियों से कम हो सकती है लेकिन आम आदमी पार्टी ने सत्ता को सोचने पर मजबूर कर दिया। भाजपा को पंजाब विधानसभा तथा चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव को लेकर डर था कि लोग AAP को चुन लेंगे। जब भाजपा को अपना सिंहासन डोलता दिखा तो केंद्र सरकार की आंख खुली तथा मोदी सरकार का अहंकार टूटा। भारद्वाज ने कहा कि सब जानते हैं कि मोदी ने यह फैसला आने वाले चुनावों में अपनी कुर्सी जाते देखकर लिया है लेकिन भाजपा को इस मुगालते में नहीं रहना चाहिए कि एक साल से ज्यादा चले आंदोलन को कुचलने के लिए मोदी सरकार ने जो दमन चक्र चलाया, उसे किसान भूल जाएंगे। भाजपा को चुनावों में इसका खामियाजा तो भुगतना ही पड़ेगा।

तीन नए कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा पर लड्डू बांटते आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज।
error: Content can\\\'t be selected!!