वार्ड-35 में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हर तरफ लगे नारे, जीतेगा भाई-जीतेगा देविंदर गुप्ता जीतेगा

कांग्रेस उम्मीदवार देविंदर कुमार गुप्ता ने आखिरी क्षणों में प्रचार अभियान पर झोंकी पूरी ताकत
सेक्टर-63 में की जनसभा: भाजपा ने नगर निगम की सत्ता में रहते हमेशा सोसाइटियों की उपेक्षा की, अब वोट की चोट से BJP को सबक सिखाएं लोग- बलबीर सिद्धू

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार अभियान के अंतिम दिन आज वार्ड नम्बर-35 के उम्मीदवार देविंदर गुप्ता ने भी पूरी ताकत झोंक दी। इस दौरान पूरे वार्ड में जगह-जगह ‘जीतेगा भाई-जीतेगा देविंदर गुप्ता जीतेगा’ के नारे सुनाई दिए। आज उनके समर्थन में कांग्रेस के सीनियर नेता एवं पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सेक्टर-63 में जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से कांग्रेस उम्मीदवार देविंदर कुमार गुप्ता को भारी मतों से जिताने की अपील की।

बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि लोगों ने भाजपा को आजमाकर देख लिया लेकिन चंडीगढ़ का विकास सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। क्योंकि चंडीगढ़ देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के सपनों का शहर है और केवल कांग्रेस ही पंडित नेहरू के सपनों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चंडीगढ़ नगर निगम की सत्ता में रहते सोसाइटियों की हमेशा उपेक्षा की। तमाम तरह के शुल्क लेने के बावजूद सोसाइटियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा। यहां तक कि सफाई के मामले में चंडीगढ़ के पिछड़ने का दोष भी सोसाइटियों पर मढ़ दिया गया। सोसाइटियों के बाहर बोर्ड लगाकर उन्हें शहर में अपमानित करने का काम किया। सिद्धू ने कहा कि सोसाइटियों के निवासियों के पास अब 24 दिसम्बर का समय है जब वोट की चोट से भाजपा को इसका करारा जवाब दें और उसे सबक सिखाने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार देविंदर गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाकर नगर निगम में अपनी आवाज बनाएं।

error: Content can\\\'t be selected!!