चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वार्ड-4 की कांग्रेस प्रत्याशी जन्नत जहां ने पूरी ताकत झोंक दी, कहा- इस वार्ड को जन्नत बनाएंगे

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज वार्ड नंबर-4 की कांग्रेस प्रत्याशी जन्नत जहां ने पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस ने आखिरी क्षणों में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री डा. राजकुमार वेरका, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह केपी के अलावा कई बड़े नेताओं की जनसभा कराई। आज जन्नत जहां ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ नुक्कड़ सभाओं के अलावा डोर टू डोर भी चुनाव प्रचार करते हुए चुनाव में भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां को सभी समाज के लोगों ने जनसमर्थन देते हुए कहा कि भाजपा को आजमा लिया, अब किसी भी सूरत में भाजपा को वोट नहीं देंगे। जन्नत को समर्थन देने वालों में अग्रवाल समाज, ब्राह्मण समाज, क्षत्रिय समाज, मुस्लिम समुदाय, सिख समुदाय, जैन समुदाय के हजारों लोग उपस्थित रहे। आज के सभी जनसभाओं में जन्नत जहां के समर्थन में जनसैलाब उमड़ पडी।

डोर टू डोर कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां को काफी संख्या में लोगों ने कहा कि वार्ड नंबर-4 में किशनगढ़, भगवानपुर, इंदिरा कालोनी, शास्त्री नगर, आईटी पार्क की हालत बेहद खराब है। भाजपा ने इस वार्ड को नर्क तब्दील कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जो इस वार्ड को जन्नत बना सकती है। इस वार्ड की मूल समस्याओं में पानी सप्लाई में गंदा पानी, पार्कों की हालत बदतर, सड़क जर्जर, रोग गलियों का बुरा हाल, स्ट्रीट लाइटों का बुरा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए लोगों ने जन्नत जहां उर्फ नैना चौधरी से मांग की।

कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां भाजपा पर जमकर बरसे। जन्नत जहा ने मौजूद खासकर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच-सात सालों में भाजपा ने शहर को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किचन पर सबसे बड़ा हमला बोला है। इससे भाजपा के प्रति गरीब तबकों में बहुत बडी नाराजगी है। भाजपा राज से पहले गैस सिलेंडर की कीमत चार सौ करीब थी। अब हालत यह है कि प्रति गैस सिलेंडर की कीमत करीब करीब एक हजार हो गई है। उम्मीदवार जन्नत ने कहा भाजपा राज में देश की जनता त्रस्त हो गई है। हालत यह है कि खाना पकाने संबंधित तेल की कीमत ढाई सौ अधिक हो गया है, वहीं लोग सब्जियां भी नहीं खरीकर पा रहे हैं। वहीं शहर स्वच्छता में, जो पहले एक नंबर पर था, अब वह शहर स्वच्छता में 66 वें स्थान पर आ गया है।

वार्ड-4 के आईटी पार्क, किशनगढ़, इंदिरा कॉलोनी, शास्त्री नगर और भगवानपुरा में कार्यक्रम के दौरान लोगों को कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां उर्फ नैना चौधरी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में ही इस वार्ड को भाजपाईयों ने बर्बाद कर के छोड दिया है। इस वार्ड में पार्कों की हालत बेहद खराब है। यहां की पार्कों में लाइट, झूले, ओपन जिम, रेलिंग और टैक तक नहीं है। इससे बच्चे बुजुर्ग, महिलाएं सभी परेशान हैं। इस वार्ड की सड़कों व गलियों की हालत भी बहुत बुरी हो गई है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई गई है। जन्नत जहां उर्फ नैना चौधरी ने कहा कि पार्षद बनते ही वार्ड नंबर-4 की सभी समस्याओं को पूरी तरह से दूर करेंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!