खरड़ में अवैध निर्माणों को जांच करके तोड़ने के आदेश 

लोगों को बिल्डरों से खऱीदी प्रॉपर्टी में सुविधाओं के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान: अनमोल गगन मान  

CHANDIGARH, 7 DEC: पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन, श्रम और शिकायत निवारण मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा आज नगर कौंसिल खरड़, जि़ला एसएएस नगर की अचानक चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान हलका खरड़ के शहर में निर्माणाधीन ग़ैर कानूनी इमारतों को तुरंत तोडऩे के हुक्म दिए। इस मौके पर एसडीएम रविन्द्र सिंह और नगर कौंसिल खरड़ के कार्य साधक अफ़सर मनवीर सिंह गिल उपस्थित थे।  

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि आज नगर कौंसिल खरड़ की चैकिंग की गई है और यहाँ के रिकार्ड को चैक करने पर पाया गया कि हलका खरड़ शहर में कुछ नाजायज निर्माणों के लिए भी कमेटी की तरफ से नक्शे पास किये गए थे, इस सम्बन्धी पूरी रिर्पोट माँगी गई है। उन्होंने एस. डी. एम खरड़ को हिदायत की कि बिल्डरों की तरफ से लोगों को ज़मीन- जायजाद बेचते समय नक्शे में दिखाईं सहूलतों को अमल में लाया जाये और समिति गठित करके कार्यवाही की जाये।  

इसके इलावा उन्होंने खरड़ शहर में निर्माणाधीन ग़ैर कानूनी इमारतों को तुरंत तोडऩे के लिए सबंधित अधिकारियों को हिदायत की। उन्होंने कहा कि ग़ैर-कानूनी इमारतों के निर्माण के लिए कमेटी की तरफ पास किये नक्शों की जांच की जायेगी और जांच के दौरान सामने आये नाजायज निर्माणों पर कानून अनुसार बनती कार्यवाही को अमल में लाया जायेगा।  

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को साफ़-सुथरा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने नगर कौंसिल के अधिकारियों को सख़्त हिदायत करते हुये कहा कि कोई भी नक्शा कानूनी गायडलायनज़ के बिना पास नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खरड़ शहर में जिन भी अधिकारियों की तरफ से प्राइवेट बिल्डरों के साथ मिल कर ग़ैर कानूनी और सरकार की हिदायतों का उल्लंघन करके बनाये नाजायज निर्माणों के लिए जि़म्मेदार होंगे, उनके विरुद्ध भी सख़्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से किसी स्तर पर भी भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।  इस मौके पर वहां मौजूद खरड़ के नागरिकों की तरफ से प्रतिदिन पेश आती मुश्किलों के बारे कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया गया और कैबिनेट मंत्री द्वारा सभी समस्याओं को जल्द हल करने का भरोसा दिया गया

error: Content can\\\'t be selected!!