अमृतसर में अधिकृत कॉलोनियों की रुकी हुई रजिस्ट्रियां तुरंत खोलने के आदेश

शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने संबंधित अफसरों से रजिस्टर्ड कॉलोनियों के निवासियों को सभी सरकारी सुविधाएं देने को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा

CHANDIGARH, 14 JULY:  पंजाब PUNJAB के शहरों में निवासियों को बेहतर नागरिक सेवाएं मुहैया करने और शहरों के समग्र विकास के लिए बड़े शहरों की विकास अथॉरिटी के साथ विस्तृत बैठकें करने के सिलसिले के रूप में आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने आज पुडा, अमृतसर विकास अथॉरिटी और जालंधर विकास अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा राज्य निवासियों को बेहतर सेवाएं मुहैया करवाने के एजंडे को आगे ले जाते हुए बैठक के दौरान अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकृत/ रजिस्टर्ड कॉलोनियों के निवासियों को कानून के मुताबिक सभी सरकारी सेवाएं मुहैया करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी शहर निवासी किसी सेवा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शहरी विकास के लिए बड़े स्तर पर प्रशासनिक सुधार करने के लिए एक व्यापक नक्शा बनाया जाए, जिससे पंजाब के शहर देश भर में मॉडल शहर नजऱ आएं। अरोड़ा ने कहा कि उनके ध्यान में मामला आया है कि अमृतसर में रजिस्टर्ड कॉलोनियों की रजिस्टरियाँ बंद पड़ी हैं, जिस पर उन्होंने उदारवादी रूख अपनाते हुए रजिस्टरियाँ खोलने का फ़ैसला किया। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि भविष्य में किसी भी अनाधिकृत कॉलोनी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

अरोड़ा ने पुडा और समूह विकास अथॉरिटी के अधिकारियों को कहा कि कोई भी शहर निवासी किसी भी तरह से परेशान ना हो। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में वह सभी बड़े शहरों का दौरा कर लोगों की समस्याएँ सुनेंगे और मौके पर ही समाधान के लिए सम्बन्धित अथॉरिटी को निर्देश देंगे।  बैठक में विभाग के प्रमुख सचिव ए.के. सिन्हा, पुडा के मुख्य प्रशासक और टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग के डायरैक्टर अर्शदीप सिंह थिंद, अमृतसर विकास अथॉरिटी के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक लवजीत कलसी और जालंधर विकास अथॉरिटी के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक जसबीर सिंह भी उपस्थित थे।  

error: Content can\\\'t be selected!!