अरुण सूद के घर पहुंचे पवन कुमार बंसल व एचएस लक्की, उनकी माताजी के निधन पर किया शोक व्यक्त

CHANDIGARH, 31 JULY: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की आज चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने अरुण सूद के घर पहुंचे व अरुण सूद की माता जी श्रीमती रमन सूद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ढाढस बंधाया।

इस मौके पर पवन कुमार बंसल और लक्की के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीडी जिंदल तथा जतिंदर धामी भी मौजूद थे। ज्ञात रहे कि चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की माता जी श्रीमती रमन सूद का कैंसर की बीमारी के चलते 76 वर्ष की आयु में गत दिनों निधन हो गया था। उनकी आत्मा की शांति के लिए रस्म पगड़ी 5 अगस्त 2022 को दोपहर 2.00 से 3.00 बजे तक इस्कोन मंदिर सेक्टर 36 में चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी।

error: Content can\\\'t be selected!!