संजय लेबर कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में लोगों ने पानी के लिए किया प्रदर्शन

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एसएस तिवारी तथा जिला अध्यक्ष सरदार जीत सिंह ने संजय लेबर कॉलोनी का दौरा किया। यहां स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस भीष्म गर्मी में भी पानी न आने के कारण लोग सेक्टर-28 व फैक्ट्रियों से पानी लाकर अपना काम चला रहे हैं। स्थानीय भाजपा पार्षद को कई बार कहने के बाद भी इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस दौरान पार्षद के विरोध स्वरूप स्थानीय निवासियों ने खाली बाल्टी व डब्बे लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस मौके पर एसएस तिवारी ने स्थानीय निवासियों को आश्वाशन देते हुए कहा कि लोगों की समस्याओ लेकर जल्द ही पार्षद एवं नगर निगम विपक्ष के नेता देविन्दर सिंह बबला को लेकर नगर निगम कमिश्नर से मिलकर पानी की कमी का हल करवाएंगे। स्थानीय निवासियों में उमेश कुमार यादव,शिव कुमार, वीरेंद्र यादव, राजेश जैसवाल, डॉक्टर उमेश कुमार, गीता देवी,  मीना, इत्यादि ने बताया कि पानी की कमी के कारण पीने के पानी की तो दिक्कत है ही, साथ में नहाने की भी बहुत दिक्कत है।

error: Content can\\\'t be selected!!