पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का CM बनाए जाने पर कुमाऊं सभा चंडीगढ़ ने खुशी जताई

CHANDIGARH: कुमाऊं सभा चण्डीगढ़ के प्रवक्ता शशि प्रकाश पांडेय, प्रधान बचन सिंह नगरकोटी, सलाहकार हीरा नेगी, एडवोकेट जगदीश शर्मा व महासचिव राजेन्द्र सिंह रावत व पूरी कार्यकारिणी ने खटीमा (उत्तराखंड) के विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने पर गहरी खुशी व्यक्त की है।

शशि प्रकाश पांडेय ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी लगातार दो बार खटीमा सीट से विधायक चुने जाते रहे हैं। वह उत्तराखंड के लोकप्रिय विधायक हैं। अब CM पद पर उनकी नियुक्ति से समस्त कुमाऊं सभा उनका स्वागत करती है। पांडेय ने बताया कि कुमाऊं सभा चंडीगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही देहरादून जाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलेगा तथा उन्हें चंडीगढ़ आने का निमंत्रण देगा।

error: Content can\\\'t be selected!!