रामलीला मंचन के लिए दिव्य रामायण युवा कला मंच सेक्टर-49 की तैयारी पूरी, विधि-विधान से किया भूमि पूजन

इस बार भी भव्य और प्रभावी तरीके से होगा रामलीला मंचन: चिराग अग्रवाल

CHANDIGARH, 19 SEPTEMBER: दिव्य रामायण युवा कला मंच सेक्टर-49 चंडीगढ़ की ओर से इस बार भी रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज रामलीला मंचन स्थल पर पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया गया।

दिव्य रामायण युवा कला मंच सेक्टर-49 के प्रधान चिराग अग्रवाल ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम में दिव्य रामायण युवा कला मंच सेक्टर-49 की समस्त कार्यकारिणी के सदस्य और कलाकारों सहित मुख्य तौर पर संस्था के चीफ पैटर्न सर्वश्री हुकम गोयल, चेयरमैन केएल गुप्ता, प्रधान चिराग अग्रवाल, निर्देशक प्रदीप कुमार, महासचिव सुभाष चंद्र, उपाध्यक्ष दविंदर गुप्ता, वित सचिव विकास गुरु, सरबजीत मिश्रा और मंच संचालक पंकज शास्त्री मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि दिव्य रामायण युवा कला मंच सेक्टर-49 की ओर से यहां रामलीला का मंचन भव्य तरीके से किया जाता है। दिव्य रामायण युवा कला मंच सेक्टर-49 के प्रधान चिराग अग्रवाल ने बताया कि इस बार भी नई तकनीकों का प्रयोग करते हुए रामलीला को भव्यता के साथ और प्रभावी तरीके से मंचित किया जाएगा।

error: Content can\\\'t be selected!!