प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गैस सिलेंडर पर 100 रुपए कम करना बहनों को तोहफाः संजय टंडन

भाजपा नेता टंडन ने महिला दिवस व महाशिवरात्रि पर चंडीगढ़वासियों को दी बधाई

CHANDIGARH, 8 MARCH: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन ने आज सभी चंडीगढ़वासियों को महाशिवरात्रि के पर्व पर बधाई दी। साथ ही चंडीगढ़ निवासी बहनों/महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासी महिलाओं के समग्र कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इस दिशा में प्रधानमंत्री मोदी ने महिला दिवस पर गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपए कम कर बहनों को तोहफा देते हुए राहत प्रदान की है।

भाजपा नेता संजय टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर की सब्सिडी को ओर 3 साल बढ़ाने की कल्याणकारी घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा बहनों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद प्रकट करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इनमें बहनों को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देना, महिलाओं को 40 करोड़ पक्के घरों का मालिकाना हक देना, 11 करोड़ शौचालय बनाकर बहनों का सम्मान बढ़ाना, 30 करोड़ बहनों को मुद्रा लोन उपलब्ध करवाना, 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी और हजारों बहनों को ड्रोन दीदी बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। गरीब बहनों के जनधन खाते खुलवा कर आयुष्मान योजना के अंतर्गत उन तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया है।

भाजपा नेता संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस ने 40 साल तक महिला शक्ति वंदन अधिनियम को लटकाए रखा। कहा कि कांग्रेस केवल वोट बटोरने के लिए लोक लुभावन झूठी गारंटियांं, झूठे वादे कर देश की बहनों को गुमराह करती रही है। जबकि भाजपा के शासन में सभी जन कल्याणकारी योजनाओं व उनके लाभ को अंतिम कतार के अंतिम व्यक्ति' तक पहुंचाया गया। संजय टंडन ने चंडीगढ़ की बहनों/महिलाओं समेत सभी लोगों सेमोदी है तो मुमकिन है’ कि बात कहते हुए प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों के साथ चलने की अपील की।

महाशिवरात्रि पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए संजय टंडन
भाजपा नेता संजय टंडन ने आज सेक्टर 19, 24, 40, 45, 46 और सेक्टर-47 में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने लंगर/भंडारा सेवा की। संजय टंडन सेक्टर-45 में महाकावड़ सेवा दल द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जहां 11 जोड़ों की शादी करवाई गई। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को गैस सिलेंडर के दाम कम होने की खुशखबरी सुनाते हुए कहा कि वह सभी आज घर पहुंचकर हलवा बना परिजनों को जरूर खिलाएं।

error: Content can\\\'t be selected!!