अपने अधिकारों को समझने के लिए महिलाओं में जागरूकता की जरूरतः दीपा दुबे

चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कई महिलाओं को सम्मानित किया

CHANDIGARH, 8 MARCH: चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज की एक ऐसी ताकत है, जो जाति और धर्म की बाधाओं को तोड़कर सभी सामाजिक स्तरों पर महिलाओं को एकजुट करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में उनके अधिकारों को समझने के लिए उनके बीच जागरूकता महत्वपूर्ण है। अगर वे अपने मूल अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी, तभी इनके लिए लड़ सकेंगी।

दीपा दुबे सेक्टर-43 के एक होटल में आयोजित किए गए महिला दिवस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर इवोन कम्पनी की रीजनल मैनेजर ऋतु सूरी ने 2024 के महिला दिवस की थीम Inspire Inclusion की महत्वत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि समानता का आध्यात्मिक वातावरण तैयार करना होगा। समाज में महिलाओं को हर क्षेत्र में उचित आरक्षण मिलना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका है। अपनी बेटियों को हर कीमत पर शिक्षित बनाकर उन्हे अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाना चाहिए। सभी को मिलकर महिला सशक्तिकरण पर बल देना होगा, ताकि महिलाएं हमारे देश की अर्थव्यवस्था में पुरुषों के बराबर अपना योगदान दे सकें।

इवोन में पिछले 15 साल से जुड़ीं चंडीगढ की रेणु सिंगला ने बताया के कैसे वह अपनी निजी जिंदगी में आई चुनौतियों से इवोन की मदद से बाहर आ पाईं। इवोन ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनमें आत्मविश्वास भी जगाया और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। दीपा दुबे ने रेणु सिंघला को उनकी उपलभ्धियों के लिए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा वीणा गोयल, रमा गुप्ता, मोनिका जैन, सुनीता खुल्लर, नाहिद ख़ान, आशा कुकेरेजा के साथ 130 अन्य महिलाओं को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

error: Content can\\\'t be selected!!