PU सीनेट चुनाव: टीचर्स वॉयस यूनाइटेड फ्रंट की बड़ी जीत, डॉ. कुलविंदर सिंह 25 मतों से विजयी

प्रोफेसर्स और असिस्टेंट एवं एसोसिएट प्रोफेसर्स निर्वाचन क्षेत्र का रिजल्ट घोषित

CHANDIGARH, 16 SEPTEMBER (ANewsoffice): पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव में टीचर्स वॉयस यूनाइटेड फ्रंट (TVUF) ने महत्वपूर्ण जीत दर्ज की है। फ्रंट के उम्मीदवार डॉ. कुलविंदर सिंह ने असिस्टेंट एवं एसोसिएट प्रोफेसर्स निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक मत हासिल करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 25 मतों के अंतर से पराजित किया।

इस चुनाव के लिए 14 सितंबर को वोट डाले गए थे। आज रिजल्ट घोषित किया गया। इस मुकाबले की खास बात यह रही कि डॉ. कुलविंदर सिंह के सामने एक अनुभवी प्रतिद्वंद्वी थे, जो पूर्व में दो बार PUTA के अध्यक्ष और दो बार PUTA के सचिव रह चुके हैं। ऐसे में TVUF के लिए यह चुनावी सफलता विशेष महत्व रखती है।

यह परिणाम टीचर्स वॉयस यूनाइटेड फ्रंट की पिछले करीब चार वर्षों की सक्रियता में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस दौरान फ्रंट पंजाब यूनिवर्सिटी और शिक्षक समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लगातार उठाता रहा है। शिक्षक कल्याण, पारदर्शिता, जवाबदेही, लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली और विश्वविद्यालय में आंतरिक सुधार फ्रंट द्वारा उठाए गए प्रमुख विषयों में रहे हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!