सेक्टर 41-ए के घरों से कूड़ा न उठाए जाने की समस्या पर चर्चा की
CHANDIGARH, 16 SEPTEMBER (ANewsoffice): चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर-30 के पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने आज मेडिकल ऑफिस ऑफ हेल्थ (एमओएच) इंदरदीप कौर से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हरदीप सिंह बुटेरला ने अपने वार्ड के सेक्टर 41-ए के घरों से कूड़ा न उठाए जाने की समस्या पर चर्चा की। पार्षद हरदीप सिंह ने MOH को बताया कि सेक्टर 41-ए के निवासियों ने शिकायत की है कि कचरा उठाने वाले कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण अक्सर समय पर कचरा नहीं उठाया जाता, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है।
उन्होंने आग्रह किया कि जब भी कोई कर्मचारी छुट्टी पर हो या कोई समस्या आए तो तुरंत किसी दूसरे कर्मचारी की व्यवस्था की जानी चाहिए। इससे यह सुनिश्चित होगा कि घर-घर जाकर कचरा उठाने की प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के चलती रहे और निवासियों को कोई परेशानी न हो। हरदीप सिंह बुटेरला ने बताया कि MOH ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा।

