सेक्टर-34 के पार्कों के सौंदर्यीकरण का हुआ शुभारंभ

पार्षद प्रेमलता ने ग्रीन बेल्ट के फव्वारे वाले पार्क में किया उदघाटन

CHANDIGARH, 16 SEPTEMBER (ANewsoffice): सेक्टर-34 के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए वार्ड नंबर-23 की पार्षद श्रीमती प्रेमलता ने आज क्षेत्र के पार्कों में पेंटिंग एवं सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य का औपचारिक उदघाटन सेक्टर-34 स्थित ग्रीन बेल्ट के फव्वारे वाले पार्क में किया गया।

इस अवसर पर पार्षद प्रेमलता ने बताया कि पार्कों में ग्रिल, बेंच और अन्य संरचनाओं पर पेंट करवाने से न केवल पार्कों का आकर्षण व सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि यह कार्य क्षेत्र के निवासियों को स्वच्छ और सुखद वातावरण भी प्रदान करेगा। उदघाटन कार्यक्रम में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के प्रतिनिधि एचएस भल्ला, वरिंद्रपाल सिंह, टीएस गिल और बीएस ग्रेवाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य निवासी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी निवासियों ने क्षेत्र के निरंतर विकास और जनसुविधाओं में सुधार के लिए पार्षद प्रेमलता के प्रयासों की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।

error: Content can\\\'t be selected!!