नाराज होकर घर बैठे कांग्रेसियों को अपने साथ जोड़ेगी राजीव मेमोरियल सोसाइटी

लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के समर्थन के फैसले के लिए सदस्यों ने राज नागपाल को किया अधिकृत

CHANDIGARH, 15 MARCH: ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी चण्डीगढ़ की एक बैठक आज संस्था के अध्यक्ष राज नागपाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सोसाइटी का सदस्यता अभियान शुरू करने का फैसला किया गया। संस्था के महासचिव बलजीत सिंह ने बैठक में एजेंडा प्रस्तुत किया, जिसमें कहा गया कि नाराज कांग्रेस नेताओं को सोसाइटी से जोड़ा जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों ने आने वाले लोकसभा चुनाव में विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों का गुण-दोष के आधार पर समर्थन करने के लिए राज नागपाल को अधिकृत किया।

राज नागपाल ने बताया कि कांग्रेस में बहुत से ऐसे कर्मठ व काम करने वाले नेता हैं, जिन्हें पार्टी के वर्तमान नेतृत्व के रवैए के कारण उपेक्षा झेलनी पड़ रही है और वे घर बैठने पर मजबूर हैं। उनकी संस्था इन्हें अहम जिम्मेदारियां देकर इनकी क्षमताओं को सामने लाने का पूरा मौका देगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संस्था के 893 सक्रिय सदस्य हैं व नया सदस्यता अभियान छेड़कर एक महीने में सक्रिय सदस्यों की कुल संख्या 1100 किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए संस्था के संगठन सचिव प्रकाश सैनी को जिम्मेदारी दी गई है। ये जानकारी सोसाइटी के उपाध्यक्ष तेजिंदर बस्सन ने दी।

error: Content can\\\'t be selected!!