पार्षद बुटेरला ने कहा-लोगों को इस नई पाइप लाइन से पानी के कनेक्शन देना शुरू कर दिया गया है, अब घरों तक पीने का साफ पानी पहुंचेगा
CHANDIGARH, 29 APRIL (ANewsoffice): चंडीगढ़ नगर निगम के अंतर्गत बुटेरला गांव के लोगों को गंदे पानी की समस्या से आज मुक्ति मिल गई। अब एक नई अंडरग्राउंड पाइप लाइन से पीने के पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। इस नई पाइप लाइन से पानी की सप्लाई का रस्मी उदघाटन आज क्षेत्र के पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने किया।
इस अवसर पर पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि यह गांव वालों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी और समस्या यह थी कि लोगों के घरों तक पीने का गंदा पानी पहुंच रहा था। हालांकि गंदे पानी के आने के पीछे कई समस्याएं थीं, लेकिन अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए उन्होंने गांव में एक नई अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछवाकर गांव वालों को राहत दी है और लोगों को इस नई पाइप लाइन से पानी के कनेक्शन देना शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि अब गांव में लोगों को गंदे पानी से निजात मिल गई है और उनके घरों तक पीने का साफ पानी पहुंच सकेगा। इस मौके पर परविंदर हीरा, अमनप्रीत हीरा, सुरिंदर मान, गोल्डी टिवाणा, इकबाल टिवाणा, परमिंदर सेठी, सुच्चा सैणी, दलवीर सैणी, अवतार सैणी, दर्शन सैणी, गुरिंदर सैणी, हरनाम सैणी और हरप्रीत सैणी आदि क्षेत्रीय लोग भी मौजूद थे।

