छाबड़ा के समर्थन में इस्तीफे जारी: अब पूर्व प्रदेश सचिव समेत 3 और कांग्रेसियों ने छोड़ी पार्टी

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस में पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के समर्थन में इस्तीफों का सिलसिला लगातार जारी है। चंडीगढ़ कांग्रेस में 15 वर्ष तक प्रदेश सचिव रहे मुस्तकीन खान ने आज अपने साथियों महेंद्र राजभर व सोनू कुमार रामदरबार के साथ कांग्रेस की प्राथमिक सदयस्ता से इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे में मुस्तकीन खान, महेंद्र राजभर व सोनू कुमार रामदरबार ने वही सब बातें कही हैं, जो पिछले दिनों छाबड़ा के अन्य समर्थकों ने कांग्रेस छोड़ते हुए कही थी। उल्लेखनीय है कि पूर्व चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा भी कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं और दो दिन पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्हें दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई थी।

error: Content can\\\'t be selected!!