75th Independence Day: चंडीगढ़ में BJP ने कई जगह फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी (BJP) चंडीगढ़ ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) के अवसर पर कई जगह ध्वजारोहण के कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिनमें से 13 कार्यक्रमों में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होकर ध्वजारोहण किया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय कमलम में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के अलावा मेयर रविकांत शर्मा, उपाध्यक्ष आशा जायसवाल, प्रेम कौशिक , महामंत्री रामवीर, चंद्रशेखर, प्रदेश सचिव अमित राणा, देवी सिंह सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिन है। अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें अंग्रेजी शासन से मुक्ति दिलवाई थी जिनकी बदौलत भारत को स्वतंत्रता मिली। आज का दिन उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उन्हें सम्मान देने का दिन है। भारतीय जनता पार्टी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का फैसला लिया है जिसके तहत अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात अरुण सूद ने सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रमो में हिस्सा लिया तथा ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

error: Content can\\\'t be selected!!