चंडीगढ़ BJP ने भारत रत्न Atal Bihari Vajpayee को तीसरी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी (BJP) चंडीगढ़ द्वारा भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की तीसरी पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, मेयर रविकांत शर्मा, महामंत्री रामवीर, सचिव अमित राणा, देवी सिंह गजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय राणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का व्यक्तित्व स्वयं में एक संपूर्ण व्यक्तित्व है। पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनका महान योगदान है । उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही पार्टी हमेशा तरक्की करेगी। आज उनकी पुण्यतिथि पर चंडीगढ़ भाजपा (BJP) के सभी कार्यकर्ता उनको नमन करते हैं तथा उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का प्रण लेते हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!