छाबड़ा के समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफे जारीः अब भारत भूषण अरोड़ा, पूर्व जिला सचिव और वार्ड के पूर्व युवा अध्यक्ष समेत कइयों ने छोड़ी कांग्रेस

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद भी कांग्रेस में छाबड़ा के समर्थन में इस्तीफे थम नहीं रहे हैं। आज प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के अहम सदस्य भारत भूषण अरोड़ा व यूथ कांग्रेस वार्ड नम्बर- 3 के पूर्व अध्यक्ष रमन शाहपुरिया (जैलदार) तथा कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव राजेश कुमार चौधरी समेत कई कांग्रेसियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

जिला कांग्रेस के पूर्व सचिव राजेश कुमार चौधरी के साथ अजय कुमार, रवि कांत, कन्हैया, अमित गुप्ता, राकेश चौधरी, अमरजीत साहू, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, संजू कुमार, राहुल, भरत चौधरी, आशुतोष मिश्रा, सौरभ कुमार, मदन श्रीवास्तव, अनीता देवी, रेशमी, चंदा देवी ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया।

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को भेजे गए इस्तीफों में कहा गया है कि आज चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस में किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता का मान-सम्मान नहीं हो रहा है। कांग्रेस किसी भी वर्कर को तनख्वाह नहीं दे रही है, जो अपना मान-सम्मान खोकर भी पार्टी में लगा रहे। चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी आज खत्म होती जा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण से भेदभाव हो रहा है तो आम वर्कर का क्या हाल होगा। आने वाले नगर निगम चुनाव में पार्टी को इसका काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

error: Content can\\\'t be selected!!