सेक्टर-35 में RWA ने धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व, बच्चों ने गीत, संगीत और नृत्य से समां बांधा

सांसद मनीष तिवारी और पार्षद प्रेमलता ने पहुंचकर सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं

CHANDIGARH, 12 APRIL (ANewsoffice): सेक्टर-35 की रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने आज कम्युनिटी सेंटर में बैसाखी पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया। इस दौरान बच्चों ने गीत-संगीत और नृत्य से कार्यक्रम में समां बांध दिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने शिरकत की, जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में एरिया पार्षद प्रेमलता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने क्षेत्रवासियों को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि ऐसे सामुदायिक आयोजन आपसी भाईचारे, सद्भावना और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने RWA की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने उत्साह से भाग लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत, नृत्य एवं मनोरंजन की प्रस्तुतियों के साथ-साथ सामुदायिक लंच की व्यवस्था ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। RWA के प्रधान अमरजीत सिंह सिबिया ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समुदाय के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी संबंधों को और मजबूत करना था। उन्होंने कहा कि त्योहारों के ऐसे सामूहिक आयोजन समाज में मेल-मिलाप बढ़ाने और खुशियां सांझा करने का बेहतरीन माध्यम हैं। इस मौके पर गुरसेवक सिंह, सेवा सिंह, हरजिंदर तुंग, धालीवाल, पूनम मोहन, सीमा, राजेश राय, केके शारदा, विक्रम चोपड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!