CHANDIGARH, 12 APRIL (ANewsoffice): भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी चंडीगढ़ ट्राइसिटी ने ‘घर-घर संविधान मुहिम’ के तहत आज ‘संविधान बस यात्रा’ का आयोजन किया।
यह यात्रा हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के आवास से दिल्ली रवाना की गई। इस यात्रा में तीन बसों के जरिए चंडीगढ़ ट्राइसिटी से बड़ी संख्या में अनुयायी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के राष्ट्रीय स्मारक के दर्शन करने के लिए दिल्ली गए हैं। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन भी मौजूद रहे।
इस बस यात्रा का नेतृत्व संयोजक समदर्श वेद जोसफ, विकास चंडालिया, काली आदिवाल, कमल सिद्धू, ओमपाल चावर, जसबीर टांक, ओमप्रकाश सैनी, राजेश कालिया, कृष्ण चड्ढा, ज्योति पुहाल, सुरेश बेनीवाल, ज्योति हंस, रानी, सोनिया अटवाल, ललिता पार्चा, चंदा, भावाधस के शिवकुमार बिड़ला और मुकेश सिरसवाल ने किया।

