पार्षद हरदीप बुटेरला ने ऑडिट कॉलोनी में पेवर का काम शुरू कराया

कहा-वार्ड-30 के विकास की गति इसी तरह लगातार जारी रहेगी

CHANDIGARH, 12 APRIL (ANewsoffice): चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर-30 के पार्षद और निगम में विपक्ष के नेता हरदीप सिंह बुटेरला ने आज अपने वार्ड के अंतर्गत आने वाली सेक्टर 41-बी ऑडिट कॉलोनी के मकान नंबर 1515 के सामने स्थित पार्क के बाहर पेवर लगाने का काम शुरू करवाया।

इस अवसर पर हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि इस क्षेत्र के सभी पार्कों के बाहर पेवर लगाए जाएंगे। पेवरों का काम पूरा होने से इस क्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा, पुराने पेवर ब्लॉकों में मौजूद गड्ढे आदि ठीक हो जाएंगे और जमीन समतल हो जाएगी। इससे इस क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आसपास का माहौल भी बेहतर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड-30 के विकास की गति इसी तरह लगातार जारी रहेगी।

error: Content can\\\'t be selected!!