सफाई मजदूर संघः घावरी ने कांट्रैक्ट सफाई कर्मचारी सैल के पदाधिकारियों की घोषणा की, विक्की बने अध्यक्ष

CHANDIGARH: अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल घावरी ने आज कांट्रैक्ट सफाई कर्मचारी सैल के पदाधिकारियों की घोषणा की, जिसमें विक्की प्रधान को अध्यक्ष बनाया गया है।

सफाई कर्मचारी यूनियन चंडीगढ़ के महासचिव जसवीर टांक ने बताया कि अन्य पदाधिकारियों में उप अध्यक्ष सुभाष कुमार, अनिल कुमार, आजाद सिंह, सनी को, प्रधान महासचिव संदीप को, महासचिव संजीव खैरवाल, अमित, समीर, जैकी श्रॉफ बेदी को, उपसचिव सोनू, दीपक, जसविंदर सिंह, बिंदर को, ऑफिस सचिव इंदर व पिंकू को, एजेंडा सचिव सुनील गहलोत को, प्रधान कैशियर संजीव कुमार को, कैशियर अरुण सूद को, प्रेस सचिव प्रदीप कुमार को बनाया गया है। शनिवार को इन सभी पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल घावरी की मौजूदगी में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। साथ ही शहर में संगठन को और ज्यादा मजबूत करने का संकल्प लिया।

error: Content can\\\'t be selected!!