सावन की फुहारः गवर्नमेंट म्यूजियम ऑडिटोरियम में शायरों का लगा जमघट, कांग्रेस नेता आसिफ चौधरी का किया सम्मान

लेखक कला मंच व सांस्कृतिक कार्य विभाग चंडीगढ़ ने किया ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन

All India Mushaira CHANDIGARH, 2 JULY: साहित्यिक संस्था इबारत, लेखक कला मंच चंडीगढ़ एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग चंडीगढ़ की ओर से गवर्नमेंट म्यूजियम ऑडिटोरियम सेक्टर-10 में ऑल इंडिया मुशायरा ‘सावन की फुहार’ का आयोजन किया गया। इसमें चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की यूथ विंग के चेयरमैन आसिफ चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। आयोजकों ने आसिफ चौधरी को शॉल उढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मुशायरे में चंडीगढ़ ट्राइसिटी के अलावा अन्य शहरों के भी नामचीन शायरों ने शिरकत की। मुशायरे के आयोजक प्रख्यात शायर नवीन ‘नीर’ थे।

इस मुशायरे में फहमी बदांयूनी (चंदौसी), मधु गुप्ता (नागपुर), शम्स तबरेजी (पंचकूला), कयूम बिस्मिल (देहरादून), नवीन ‘नीर’ (चंडीगढ़), जतिंदर परवाज (पठानकोट), डॉ. इफ्तिखार सागर (पुरकाजी), अमजद खान ‘अमजद’ (देहरादून), चांद देवबंदी (देवबंद), शहनाज भारती (जीरकपुर), दीपक देव (कुरुक्षेत्र), प्रवीण सुधाकर (जीरकपुर), डॉ. सुशील हसरत नरेलवी (चंडीगढ़), डॉ. उर्मिला कौशिक ‘सखी’, अल्लाह रक्खा (चंडीगढ़), कवि सुरेश (चंडीगढ़), करन सहर (रामगढ़), गौतम शर्मा (चंडीगढ़), नंदकिशोर अनहद (चंडीगढ़), संगीत शर्मा ‘गीत’ (चंडीगढ़), रामकुमार (चंडीगढ़) आदि शायरों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। मुशायरा सुनने के लिए चंडीगढ़, पंचकूला व मोहाली (ट्राइसिटी) से बड़ी संख्या में श्रोता पहुंचे। मशहूर शायर अल्लाह रक्खा ने वतन पर बेहतरीन रचना पढ़ी, जिसे तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सुना गया। कई शायरों ने अपनी शायरी व गजलों से सावन की ऐसी फुहारें छोड़ीं कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।

इस मौके पर मुशायरे के आयोजक प्रख्यात शायर नवीन ‘नीर’ के अलावा सचिन कटियार, वसीम मीर, इमरान मंसूरी, सतीश पॉपुलर, सुखदेव सिंह, राजीव शर्मा, विकास गुंसाई आदि ने मुख्य अतिथि, अतिथियों व शायरों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि व अतिथियों में सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रमुख शीशराम तुंदवाल, चंडीगढ़ के इलेक्ट्रिकल विभाग के सुपरिंटैंडिंग इंजीनियर रंजीत सिंह, नितिन श्रीवास्तव, लॉ-ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, डिविजनल एकाउंटैंट-1 यूटी चंडीगढ़ नारायण तिवारी भी शामिल थे।

error: Content can\\\'t be selected!!